फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क हादसे में इंटरमीडिएट का छात्र घायल

विज्ञापन
फोटो-50-घायल हुआ छात्र राजीव। संवाद
विज्ञापन
एरवाकटरा। थानाक्षेत्र के गांव नगला रामसिंह निवासी उपेंद्र पाल का 17 वर्षीय बेटा राजीव पाल मां भगवती इंटर कॉलेज ऊसरपाटी में कक्षा 12वीं का छात्र है। बुधवार शाम परीक्षा देकर लौटते समय वह सड़क हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन


राजीव गांव के ही कप्तान उर्फ छोटू पाल के साथ बाइक से गांव देईपुर स्थित चौधरी वीरेंद्र सिंह इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब उनकी बाइक एरवाकटरा गांव के बिधूना रोड स्थित बूढ़े बाबा शिव मंदिर के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठा राजीव सड़क पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट आ गई। आसपास मौजूद लोग घायल को सीएचसी ले गए। वहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें