फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इंटरसिटी सुपरफास्ट व महानंदा रही निरस्त

Mon, 08 Dec 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सर्दी के मौसम में अब ट्रेनों का संचालन सुस्त हो रहा है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ने लगी है। रविवार को फफूंद स्टेशन पर आगरा लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट अप और डाउन व डाउन महानंदा निरस्त रही।
विज्ञापन

वहीं रविवार को साप्ताहिक निरस्त रहने से गोविंदपुरी से अलीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट पैसेंजर भी नहीं आई। उधर, कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें ऊंचाहार एक्सप्रेस पौन घंटा देरी से आई। आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी निरस्त रही।
लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ढाई घंटा, नेताजी एक्सप्रेस तीन घंटा, महानंदा एक्सप्रेस 40 मिनट, व गोमती एक्सप्रेस पौन घंटा देर से आई। इसके अलावा इटावा जाने वाली अवध एक्सप्रेस एक घंटा, इटावा मेमू पौने दो घंटे देर से आई। वहीं पूछताछ केंद्र पर यात्री ट्रेनों के संचालन की जानकारी करते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें