फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 10 Apr 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। गांव भोनी के पुरवा में मंगलवार की रात एक छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव भोनी के पुरवा निवासी किसान अवनीश मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का गुजर-वसर करता है। मंगलवार की रात वह घर के आंगन में पत्नी सरला देवी और दो पुत्रियों के साथ सोया था। रात करीब 12 बजे सरला देवी की आंख खुली तो बड़ी पुत्री गोल्डी (19) को न पाकर कमरे में पहुंचीं।
कमरे में गोल्डी को कुंडे में दुपट्टे से फंदे पर लटका पाया। उनकी चीख पुकार सुनकर घर में मौजूद सभी लोग जाग गए। घटना की जानकारी अवनीश के पिता होरी लाल ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, चौकी इंचार्ज सांफर गिरीश चंद्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हाल ही में गोल्डी ने इंटर के पेपर दिए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें