फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल

Wed, 10 Apr 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। जिला न्यायालय औरैया में विचाराधीन एक मामले में गवाही देने बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर स्थित गांव रावतपुर के समीप बुधवार की सुबह करीब 10 बजे हुई। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव कटिका निवासी गोविंद शाक्य अपने चाचा रामशंकर शाक्य (55) पुत्र इतवारी लाल के साथ बुधवार को औरैया स्थित जिला न्यायालय बाइक से आ रहे थे।
रास्ते में बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर स्थित गांव रावतपुर में सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरकर दोनों बाइक सवार लहूलुहान हो गए। इधर घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी बिधूना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी बिधूना लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने चाचा रामशंकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि भतीजे की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर किया।
परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें