फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

Fri, 20 Nov 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक व्यवस्था, मिड-डे मील, विद्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था देखने के लिए शुक्रवार को एडी बेसिक ने शहर के विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक स्कूल में बच्चों की संख्या कम देख उनका पारा चढ़ गया। अन्य स्कूलों में कई खामियां मिलने पर टीचरों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


शुक्रवार को विकासखंड के तुर्कीपुर प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय का एडी बेसिक एनके गुप्ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें विद्यालय में बच्चों की संख्या कम दिखाई दी। जब प्रधानाध्यापक से बच्चों की संख्या कम होने का कारण पूछा तो स्पष्ट जवाब न देने पर उन्होंने फटकार लगाई।

इसके अलावा उन्होंने मधूपुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर कई खामियां मिलने पर मौजूद टीचरों को फटकार लगाई और कार्य के प्रति हीला-हवाली बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एडी बेसिक एनके गुप्ता ने नगर क्षेत्र के खांडेराव तालाब स्थित विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने यहां पर साफ-सफाई एवं मिड-डे मील का भोजन चेक किया। इसके अलावा बच्चों से पढ़ाई के बारे में भी पूछताछ की। एडी बेसिक ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दो-तीन विद्यालयों में खामी पाई गई हैं। उनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बीएसए कार्यालय में कार्रवाई किए गए लोगों की सूची भेज दी जाएगी। उन्होंने एबीएसए औरैया एसके श्रीवास्वत को निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाह टीचरों की सूची बनाकर उन्हें भेजी जाए। काम में कोताही बरतने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें