फोटो-21- बीएलओ से जानकारी करते डीएम। स्रोत:प्रशासन
औरैया। विशेष वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को लेकर बुधवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कम प्रगति वाले दो मतदेय स्थलों का जायजा लिया। यहां बीएलओ से वार्ता करते हुए कार्य को रफ्तार देने के निर्देश दिए।
गणन प्रपत्रों की आवक व अपलोडिंग पर फोकस करने को कहा। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय अनंतपुर व उसके मजरा दूरदर्शकपुर पहुंचे। यहां बीएलओ से कम प्रगति का कारण जानते हुए मतदेय स्थल के मजरों का भ्रमण किया। अप्राप्त गणना प्रपत्रों को लेकर संबंधित मतदाताओं से संवाद किया। बीएलओ को शाम तक सभी गणना प्रपत्र देने को कहा गया।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे मतदाता जिनका नाम निर्वाचक नामावली 2025 में नाम सम्मिलित है। उनका नाम निर्वाचक नामावली 2003 में नहीं है। उनकी मैपिंग करते हुए उनका डिजिटलाइजेशन कर कार्य पूरा करें। इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सहित संबंधित बीएलओ मौजूद रहे।