फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, छह नमूने लिए

Thu, 28 Jul 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
नमूना लेते ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व डीएम के आदेश पर ड्रग इंस्पेक्टर ने शहर के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो  दुकानों से छह दवाओं के नमूने लिए गए। एक स्टोर पर  विक्रय रजिस्टर न मिलने पर दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने शहर के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल के पास स्थित आरएन मेडिकल स्टोर से दवाइयों के नमूने लिए गए। यहां से ड्रग इंस्पेक्टर ने मेट्रोजेप इंजेक्शन व एल्सीकास्ट प्लस टेबलेट का सैंपल लिया। निरीक्षण में ड्रग इंस्पेक्टर को दुकान में दवा बिक्री का विक्रय रजिस्टर नहीं मिला। इस पर उन्होंने आरएन मेडिकल स्टोर के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इसके बाद ब्लाक रोड स्थित न्यू पाठक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां से ड्रग इंस्पेक्टर ने संदेहप्रद दवाओं के नमूने लिए। इनमें सस्पेंशन ओपीटी-एम, ओइंटमेंट पिविटोल, टेबलेट फेवा, टेबलेट बेस्टोजेसिक फास्ट 650 शामिल हैं। यहां पर ड्रग इंस्पेक्टर को दवाओं का रख रखाव ठीक मिला। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने बताया कि लिए गए नमूनों को लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दवा विक्रेताओं से मानक विहीन दवाओं की बिक्री न करने की अपील की है। उन्होंने निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें