फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाजार में लापता मासूम एक घंटे में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। बांदा के अलोरा गांव निवासी प्रियंका अपनी तीन साल की बेटी मानवी के साथ बुधवार को बेला बाजार आई थीं। यहां रिश्तेदार की कपड़े की दुकान के उद्घाटन में मानवी अचानक लापता हो गई। काफी तलाशने के बाद भी बेटी का पता न चलने पर मां प्रियंका रोते हुए थाना पहुंची। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ खोजबीन शुरू की। पुलिस ने बाजार और आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया। महज एक घंटे के भीतर पुलिस ने बच्ची को खोज निकाला। मानवी पास के गांव परसे पुरवा में चल रही बुद्ध कथा प्रांगण में मिली। बेटी को सुरक्षित पाकर मां प्रियंका ने उसे गले से लगा लिया। उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें