एरवाकटरा। गांव ऐरवा कुईली में दीपक शर्मा को समझौते के लिए धमकाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सक्सेना उर्फ राजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दीपक के छोटे भाई रिंकू उर्फ कमलाकांत से जुड़े एक पुराने विवाद में उनकी पत्नी को चोटें आई थीं। इस संबंध में पहले से एक मामला दर्ज है। आरोप है कि 20 सितंबर को राजेंद्र सक्सेना ने दीपक को घर बुलाकर समझौते का दबाव बनाया। दीपक के इन्कार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। दीपक शर्मा ने घटना के वीडियो होने का दावा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।