फोटो-23एयूआरपी30- मृतक रौनक की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
कुदरकोट। शौच के दौरान एक बालक को सांप ने डस लिया। पहले परिजनों ने झाड़फूंक कराई लेकिन आराम न मिला तो परिजन उसे सैफई ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वैवाह के मजरा नगला जादौ निवासी 10 वर्षीय रौनक पुत्र शनि सोमवार दोपहर करीब एक बजे शौच के लिए खेत गया था। जहां जहरीले सांप उसे डस लिया। देर तक घर न वापस आने पर चाचा अरुण ने उसकी तलाश की। इस दौरान भतीजा रौनक खेत में अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे झाड़फूंक के लिए इटली ले गए लेकिन आराम न मिलने पर सैफई अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। रौनक पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
मां प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। रोशन कक्षा पांच का छात्र था। जानकारी पर मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष कुदरकोट रामबालक शुक्ला ने बताया कि बालक की मौत की जानकारी पर मौके पर पहुंचे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।