फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खुले गटर में गिरकर मासूम की मौत, पांच घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गढ़िया गांव में रविवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई। घर के पास खेलते समय खुले गटर के गड्ढे में गिरने से पांच वर्षीय मासूम विष्णु की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे हुई। गांव निवासी अरुण कुमार का पांच वर्षीय पुत्र विष्णु अपने घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक पास में स्थित एक खुले गटर के गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी।
आसपास के लोगों और अन्य ग्रामीणों से भी विष्णु के बारे में पूछताछ की गई। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजन करीब पांच घंटे तक लगातार उसकी खोजबीन करते रहे।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे परिजनों को बच्चे के गटर के गड्ढे में पड़े होने की जानकारी मिली। इस सूचना पर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिलकर बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मासूम की मौत हो चुकी थी।
मासूम विष्णु का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने फिलहाल किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें