फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सूखे बंबे में बाइक समेत मिला बीएससी का घायल छात्र, मौत

विज्ञापन
अ​भिषेक। फाइल फोटो - फोटो : अ​भिषेक। फाइल फोटो
विज्ञापन
सहार/फफूंद। बिना बताए घर से निकला बीएससी का छात्र घायल अवस्था में बंबा में बाइक समेत पड़ा मिला। पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मामला सड़क हादसे का लग रहा है, फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी रघुनाथ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में इकलौता बेटा अभिषेक (23), बेटी नंदिनी व पत्नी सीमा रहती हैं। बेटा अभिषेक बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर अभिषेक औरैया से परीक्षा देकर घर लौटा था। इसके बाद शाम सात बजे उसके पास एक कॉल आई थी। फिर वह बिना कुछ बताए बाइक लेकर निकल गया।
रात नौ बजे पुलिस को दिबियापुर-बेला रोड पर गांव सहार के पहले सूखे बंबे में बाइक सवार घायल पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस जांच के बाद उसे सीएचसी ले गई। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में छात्र ने दम तोड़ दिया। जांच में छात्र के सिर में चोट थी। पुलिस सड़क हादसा मानकर जांच कर रही है। सूचना पाकर बुधवार सुबह थाने पहुंचे पिता ने बताया कि बेटा परिजन को बिना बताए घर से निकला था। सहार के आसपास उसकी कोई रिश्तेदारी भी नहीं है। पिता ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

अभिषेक। फाइल फोटो- फोटो : अभिषेक। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें