प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
- फोटो : अमर उजाला
बिधूना कस्बे के एक गेस्ट हाउस में खुदाई के दौरान शनिवार को मिली प्राचीन प्रतिमा की सूचना कानपुर के पुरातत्व विभाग को भेजा जाना तय किया है। यह सूचना डीएम के माध्यम से पुरातत्व विभाग को भेजी जाएगी। रविवार साप्ताहिक बंदी के चलते कार्रवाई थमी रहने से जिला प्रशासन की ओर से प्राचीन प्रतिमा को लेकर पुरातत्व विभाग को सूचित करने का काम सोमवार पर टाल दिया गया है।
कस्बे के पूर्व चेयरमैन आदर्श मिश्रा के निजी गेस्ट हाउस में नाला निर्माण के लिए शनिवार को की जा रही खुदाई के दौरान मिट्टी में दबी एक प्राचीन प्रतिमा मिली थी। पूर्व चेयरमैन ने उक्त प्राचीन प्रतिमा को एसडीएम बिधूना की मौजूदगी में कोतवाली पुलिस को सौंपी गई थी। खुदाई के दौरान मिली उक्त प्रतिमा राधा देवी की बताए जाने के साथ साथ ही अष्ट धातु के होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते प्राचीन प्रतिमा को लेकर सभी कार्रवाई सोमवार के लिए टाला गया है। कोतवाली पुलिस की ओर से प्रमाणिकता को लेकर उक्त प्रतिमा को डीएम के माध्यम से कानपुर के पुरातत्व विभाग कार्यालय में भेजे जाने का निर्णय लिया गया है। पूरी की किए जाने का निर्णय लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि खुदाई में मिली प्रचीन प्रतिमा संबंधी सूचना एसडीएम को दे दी है। प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
प्राचीन प्रतिमा प्राप्त होने की सूचना पुरातत्व विभाग, कानपुर को दी जाएगी। साप्ताहिक अवकाश के कारण सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर सोमवार को डीएम के माध्यम से सूचना पुरातत्व विभाग को भेजी जाएगी। मदन चंद्र दुबे एसडीएम, बिधूना