फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में सूचना अधिकार की दी जानकारी

Wed, 23 Dec 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बुधवार को सायं जनता इंटर कालेज ककोर में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्राधिकरण सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन शैलेंद्र सिंह ने लोगों को जन सूचना अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी दी। साथ ही सभी से क्षेत्र के विकास व विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने के तरीकों व उपयोगिता के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सदर तहसीलदार रामनयन ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।  साथ ही उनका फायदा उठाने का तरीका बताया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान का बीमा सरकार कराती है। लेकिन बीमा प्राप्त करने के बारे में अज्ञानता से इसका लाभ परिवार को नहीं मिल पाता। उन्होंने मृतक किसान व पोस्टमार्टम कराने व एफआईआर कराने की अनिवार्यता बताई।

इसी तरह आम आदमी बीमा योजना की भी जानकारी दी। तहसीलदार ने बताया कि जनवरी से औरैया जिले में आन लाइन सेवा से लोग लाभांवित होंगे। शिविर का संचालन वरिष्ठ सदस्य महावीर शर्मा एडवोकेट ने किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शैलेष चतुर्वेदी, प्रबंधक अतुल त्रिपाठी एडवोकेट, दीपेंद्र सिंह कुशवाह, अशोक अवस्थी, अतुल शुक्ला, अरुण त्रिवेदी, रामू अवस्थी एडवोकेट, हरिओम चतुर्वेदी, सुमित शुक्ला, आनंद दुबे एडवोकेट के अलावा प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव, प्रकाश चंद्र प्रजापति, राकेश  शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें