बिधूना। बुधवार को मिशन शक्ति व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिले में कई जगह जागरूकता कार्यक्रम व गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसमें छात्राओं को सुरक्षा, उनके अधिकार, साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई। इसके अलावा आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
अछल्दा के मिश्रीपुर स्थित लोहिया इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और छात्राओं व महिलाओं को किसी भी संकट में तुरंत इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध व सोशल मीडिया पर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उपनिरीक्षक हेमलता ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीकों और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया।
गुड टच व बैड टच के बारे में बताया
अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर स्थिति आरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपनिरीक्षक सुनीता यादव व अन्य महिला पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा और जागरूकता से संबंधित पत्रक बांटे।
उपनिरीक्षक ने छात्राओं को गुड टच व बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए आत्मरक्षा के गुर सिखाए। विद्यालय प्रबंधक शिव महेश दुबे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों, विशेषकर बालिकाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। (संवाद)
ऑनलाइन ठगी से बचने की सीख
दिबियापुर। थाना और साइबर टीम ने मंगलवार देर रात गेल के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और हाउस अरेस्ट जैसे मामलों से जागरूक किया गया।
इसके अलावा फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया। साइबर विशेषज्ञ अनुराग मिश्रा ने बताया कि अपराधी अक्सर खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों से ओटीपी मांगते हैं। इसे किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। बताया कि धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना देकर बैंक खाता ब्लॉक करवाया जा सकता है।
प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर पहचान का दुरुपयोग कर परिचितों से पैसे मांगने वाले अपराधियों से सतर्क रहने की सलाह दी। इस मौके पर गेल के ईडी अजय त्रिपाठी व चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। (संवाद)
मानवाधिकार दिवस पर बांटीं पुस्तकें
फफूंद। मानवाधिकार दिवस पर राधाकृष्ण इंटर कॉलेज में सोशल डेवलपमेंट कमेटी की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल व अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी ने कहा कि जागरूक होना बेहद जरूरी है। नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रामजी मिश्रा ने बताया कि मानवाधिकार दिवस मनाने का का उद्देश्य मानव गरिमा व समानता को मजबूत करना है। ओजस्वी फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह ने छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
मानवेंद्र पोरवाल व अफजल खान ने लोगों को जागरूक किया। ओजस्वी फाउंडेशन की ओर से हाईस्कूल के 50 से अधिक विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न बैंक की पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम में डॉ. अजित द्विवेदी, गिरीश दुबे, रामकिशोर कठेरिया, सुधीर त्रिपाठी व सौम्या त्रिपाठी मौजूद रहे। (संवाद)
मानवाधिकार दिवस पर किया जागरूक
बेला। थाना क्षेत्र के गांव भारा पुरवा में बुधवार को पुलिस ने मानवाधिकार दिवस के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने मानव अधिकारों के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर ग्रामीणों के अलावा उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह व संदीप जादौन समेत पुलिस बल मौजूद रहा। (संवाद)
मानवाधिकार दिवस पर सीएचसी में हुई संगोष्ठी
सहार। विश्व मानवाधिकार दिवस पर सीएचसी में गोष्ठी का आयोजित की गई। इसमें अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष का विषय मानवाधिकार हमारी रोजमर्रा की आवश्यकताएं घोषित किया है। उन्होंने बताया कि मानवाधिकार दिवस की शुरुआत 1948 में हुई।
बताया कि इंसानों के कई मानवाधिकार हैं। इनमें जीवन का अधिकार, स्वतंत्रता और सुरक्षा का अधिकार, गुलामी या दासता से मुक्ति आदि शामिल हैं। गोष्ठी में डॉ. दीपक, डॉ. राजेश, डॉ. अंजली, डॉ. साबिया नूर, अनुराग वर्मा, दुष्यंत त्रिपाठी, रीना सिंह, नीलमव गोपाल आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. श्याम नरेश दुबे द्वारा किया गया। (संवाद)
फोटो-23-छात्राओं को जागरूक करते एसओ। संवाद
फोटो-23-छात्राओं को जागरूक करते एसओ। संवाद
फोटो-23-छात्राओं को जागरूक करते एसओ। संवाद
फोटो-23-छात्राओं को जागरूक करते एसओ। संवाद
फोटो-23-छात्राओं को जागरूक करते एसओ। संवाद