फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फलों में आई महंगाई, 200 रुपये किलो पार पहुंचा सेब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सहालग में कार्यक्रमों के दौर से फलों की मांग बढ़ गई है। इसका असर फलों की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। शहर की मंडी से लेकर फुटकर दुकानों तक फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। खास तौर पर सेब का भाव 200 रुपये प्रति किलो के पार चला गया है।
बाजार में सबसे ज्यादा उछाल अच्छी गुणवत्ता वाले सेब में है। अब 220 रुपये प्रति किलो तक में सेब मिल रहा है। वहीं, 100 रुपये में पांच पीस बिकने वाली कीवी अब 100 रुपये में तीन पीस ही मिल रही है। अंगूर की आवक कम होने के कारण बाजारों में काला अंगूर 200 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है।
विज्ञापन

सहालग सीजन में फल बाजार में रौनक है। सहालग में फलों की टोकरी और सजावट के चलते कीमतों में और तेजी आई है। सहालग के लिए हो रही खरीदारी का बजट भी बढ़ गया है। फल कारोबारी अवधेश ने बताया कि ऑर्डर के कारण बाजार में फलों की मांग बढ़ गई है। मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजनों में फलों की खपत ज्यादा होती है। बाहर से आने वाले फलों की आवक सामान्य है लेकिन मांग बढ़ने से दामों में तेजी आई है। अच्छी गुणवत्ता वाला जो सेब 160 रुपये किलो के दामों में मिल रहा था, वह अब 220 रुपये किलो के दामों में बिक रहा है। केला 40 रुपये दर्जन में मिल रहा था वह अब 60 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, अनार 150 रुपये प्रति किलो व अच्छी क्वालिटी का ड्रैगन फ्रूट 130 रुपये तक में एक पीस बिक रहा है। दुकानदार ने बताया कि बाजार में पांच से सात किलो तक की फलों की टोकरी भी उपलब्ध हैं। चूंकि फल महंगे हैं, इसलिए पांच किलो की टोकरी 50 रुपये और पैकिंग चार्ज के साथ दी जा रही है। इसमें फल ग्राहक अपनी पसंद के पैक करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें