फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: इंद्रपाल चुने गए अध्यक्ष, अजयपाल बने महामंत्री

Sun, 03 Aug 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते अधिवक्ता। - फोटो : नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते अधिवक्ता।
विज्ञापन
औरैया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री समेत 10 पदों के चुनाव में शनिवार को जिला जज परिसर में गहमागहमी रही। अध्यक्ष पद के चुनाव में इंद्रपाल सिंह व महामंत्री के लिए अजयपाल ने बाजी मारी।
विज्ञापन


अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक अवस्थी को 73 वोटों से पराजित किया। जबकि महामंत्री अजयपाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी अतेंद्र पांडेय को 44 मतों से हराया। सुबह आठ से लेकर तीन बजे तक अधिवक्ताओं ने मतदान किया। शाम को नतीजे घोषित किए गए।

शनिवार को जिला जज न्यायालय परिसर में अध्यक्ष समेत 10 पदों के लिए मतदान किया गया। इन पदों के लिए 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। सर्वाधिक प्रतिष्ठा की लड़ाई अध्यक्ष व महामंत्री पदों को लेकर देखने को मिली। अध्यक्ष पद के चार उम्मीदवार मैदान में थे। सभी पदों के लिए 591 में 572 मतदाताओं ने दोपहर तीन बजे तक मतदान किया।
विज्ञापन


शाम को मतगणना प्रकि्रया शुरू हुई । अध्यक्ष पद के लिए इंद्रपाल सिंह को 244 वोट मिले। अशोक अवस्थी को 171, देवेश को 31 व कमल प्रकाश को 20 मत पाकर संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद के लिए अजयपाल को 201, अतेंद्र पांडेय को 157, राजू उर्फ दारा शुक्ला को 97, नरेंद्र शास्त्री को 87, अनूप चौबे को 30 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विजय पांडेय निर्वाचित हुए। विजय को 227, अवनीश सिंह को 180, पंकज अवस्थी को 122, जीतेंद्र को 31 वोट मिले।

उपाध्यक्ष दिलीप सिंह को 285, वैभव को 241 वोट मिले। दोनों उम्मीदवार विजयी हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के मो. हासिम 209, प्रीति राठौर 247 वोट पाकर विजयी रहीं। संयुक्त मंत्री पद पर सौम्या यादव 264, रवि तोमर 231, शैलेंद्र 187 वोट पाकर विजयी हुए। नामों का एलान एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ह्रदयनारायण पांडेय ने किया।
चुनाव प्रकि्रया को सदस्य सुरेश मिश्रा, अरुण चतुर्वेदी, हरप्रकाश शुक्ला, अमर सिंह, अंकुर अवस्थी ने संपन्न कराया। मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा ने बताया कि इस चुनाव में दो महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, कनिष्ठ सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका था। वरिष्ठ सदस्य महावीर शर्मा, कुलदीप दुबे समेत अन्य वकीलों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें