फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय सदस्यों ने दिया समर्थन

Mon, 28 Dec 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाने में महज तीन दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सपा समर्थित प्रत्याशी राजवीर यादव के समर्थन में सोमवार को एक निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य आ गया। अब सपा अपने पास 16 जिला पंचायत सदस्य होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार को वार्ता के दौरान पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू यादव ने बताया कि अजीतमल प्रथम से विजयी जिला पंचायत सदस्य सुशीला देवी पत्नी सरताज खां ने सोमवार को सपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी राजवीर यादव के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि राजवीर यादव को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में वह राजवीर को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों ने अभी तक अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। इससे साफ है कि राजवीर निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि  सपा के पास अब 16 जिला पंचायत सदस्य हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा के जिला पंचायत सदस्यों में किसी प्रकार की कोई अंर्तकलह नहीं है। विरोधी पार्टियां अफवाह फैला रही हैं। उन्होंने कहा कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद राजवीर यादव के साथ हैं और वह राजवीर के पक्ष में ही वोट देंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुशीला देवी, सरताज खां, मखलू पांडेय, अवधेश भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें