फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खामियां पूछने पर एसडीओ से अभद्रता, जेई निलंबित

Sat, 15 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अजीतमल के अटसू उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता को अभद्रता के आरोप में अधीक्षण अभियंता ने निलंबित किया है। निलंबित किए अभियंता पर उप खंड अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाई गईं खामियों का कारण पूछने पर गालीगलौज करने और शराब पीने का आरोप है। कार्रवाई के बाद विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
अधीक्षण अभियंता बृज मोहन ने अटसू केंद्र पर तैनात अवर अभियंता प्रदीप कुमार राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया कि अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड औरैया ने बताया कि 12 अप्रैल को अजीतमल उप खंड अधिकारी (एसडीओ) ने अवर अभियंता प्रदीप कुमार राय व संविदा कर्मचारियों के साथ नगर पंचायत अटसू में निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान तीन पोल अनाधिकृत रूप से लगे पाए गए। इसके अलावा गांव की अन्य गली में एक पीसीसी पोल पड़ा हुआ मिला। इस पर जब अवर अभियंता से खामियों के बारे में जानकारी की तो अनभिज्ञता जाहिर की गई। कार्रवाई की बात कहते ही अवर अभियंता ने एसडीओ के साथ गालीगलौज की और वहां से चले गए।
इसके बाद जब एसडीओ उपकेंद्र अटसू पहुंचे तो अवर अभियंता नशे की हालत में मिले साथ ही अन्य तीन लोगों के साथ उपकेंद्र के एक कक्ष का दरवाजा बंद कर मांसाहारी भोजन बनाते पाए गए। मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। इस पर एसडीओ ने अजीतमल कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। लेकिन पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता बृज मोहन ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद अवर अभियंता प्रदीप कुमार राय को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ जांच शुरू करते हुए उन्हें उप खंड बिधूना के तहत विद्युत वितरण खंड दिबियापुर से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें