फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: वैक्सीन के लिए जागरूक करने गई टीम को दौड़ाया, वीडियो वायरल

Sun, 16 May 2021 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

आशा रेखा देवी टीम के साथ गांव में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने पहुंची। तभी गांव के लोग लाठियां लेकर टीम की ओर दौड़ पड़े और पास के गांवों में वैक्सीन लगवाने के बाद मौत का जिक्र कर अभद्रता की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कादलपुर में वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। इसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को गांव कादलपुर निवासी आशा रेखा देवी टीम के साथ गांव में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने पहुंची। तभी गांव के लोग लाठियां लेकर टीम की ओर दौड़ पड़े और पास के गांवों में वैक्सीन लगवाने के बाद मौत का जिक्र कर अभद्रता की।

ग्रामीणों ने किसी भी दशा में वैक्सीन न लगवाने की बात कही। इस घटना की जानकारी आशा ने सीएमओ व अन्य अधिकारियों को दी। सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मामला शनिवार  देरशाम को संज्ञान में आया था। एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव से कहा है कि वह मामले को देखें और संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज कराएं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी एसके पांडेय ने बताया कि अफवाहों के कारण ग्रामीण वैक्सीन लगवाने के लिए राजी नहीं हैं। शिकायती पत्र आने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई होगी। उधर इस घटना का वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अन्य टीमों में भी हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें