फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद भराई से पहले बढ़ाई मांग, शादी टूटी

Thu, 03 Nov 2016 12:20 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
awd - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्सी निवासी युवक ने दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने की तहरीर दी है। उसने वर पक्ष पर गोद भराई से पहले दहेज की मांग बढ़ाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में ग्राम कुर्सी बिधूना निवासी रविशंकर पुत्र स्व.ब्रजेंद्र बहादुर ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलकनगर निवासी सर्वेश कुमार सक्सेना के पुत्र सनी सक्सेना के साथ तय की थी। रुकाई की रस्म के तौर पर 21 हजार रुपये नगद व कपड़े भी दिए थे। दो नवंबर को उसके घर पर बहन की गोद भराई होनी थी।

दो नवंबर की सुबह करीब नौ बजे वर पक्ष ने गोद भराई से पहले 50 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर शादी तोड़ने की धमकी दी। इसके बाद वह लोग गोदभराई करने भी नहीं आए। भाई रविशंकर ने बताया कि पीड़ित भाई ने पुलिस से मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ी शादी
दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। मामला थाने पहुंचा तो पंचायत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई। वर पक्ष ने अभी तक मिले रुपये वापस कर दिए। बुुधवार को भरथना जिला इटावा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत की। बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी एक वर्ष पहले दिबियापुर के संजय नगर निवासी युवक से तय की थी। बयाना के तौर पर 21 हजार रुपए भी दिए थे। आरोप लगाया कि एक साल बाद भी लड़के वाले शादी के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। लड़का पक्ष तय राशि से अधिक रुपयों की मांग कर रहा है। थानेदार ने दोनों पक्षों को बुलवाया। यहां दोनों पक्षों की राय जानी। लड़की के पिता ने कहा कि वह ऐसे घर में अब अपनी लड़की की शादी नहीं कर सकता है। जहां पैसे को ज्यादा महत्व दिया जाता हो। दोनों पक्षों के राजी होने पर वर पक्ष ने दिए गए रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें