फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी विवेचनाएं देख भड़के एसपी

Mon, 11 Apr 2016 12:13 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
समीक्षा बैठक लेते एसपी - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
एसपी आवास पर जनपदीय पुलिस की मासिक बैठक में अपराध समीक्षा की गई। एसपी ने प्राथमिकता के आधार पर गंभीर मामलों की लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस कि स्ट्रैजिक कार्य योजना पर बल दिया।
विज्ञापन


एसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने थानाध्यक्षों को गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वांछित अपराधियों का पता लगाकर, कार्य योजना बनाकर थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज उनकी गिरफ्तारी करें। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक लखनऊ की ओर से पारित आदेशों के अनुपालन में प्रत्येक थानों में हल्कावार डयूटी चार्ट व पुलिस बल की तैनाती का गहन मूल्यांकन थाना प्रभारी करें।

पुलिस महानिरीक्षक कानपुर जोन की ओर से जारी सर्कुलर के प्रत्येक बिंदु पर गहन चर्चा कर एसपी ने अधीनस्थों को उनका अनुपालन किए जाने के निर्देश दिए। वहीं रामनवमी के त्योहार एसपी ने मातहतों सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी घटना की सूचना पर संबंधित पुलिसकर्मी की ओर से घटनास्थल पर पहुंचे और मौके की नजाकत को देखते हुए उचित कदम उठाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले के थानाध्यक्ष अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक कार्य योजना तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित थानेदार एवं पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुभाष अत्री, अजीतमल सीओ जीडी मिश्रा के अलावा जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें