औरैया जिले में ऐरवाकटरा क्षेत्र के गांव उमरैन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट न देने पर एक प्रत्याशी ने खेत पर लगा हैंडपंप उखाड़ दिया। ग्रामीणों ने मौके पर लोगों को पकड़ा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। उमरैन की पूर्व प्रधान नारायणी कठेरिया का पुत्र आशीष कठेरिया ने बीडीसी का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
जिसमें हार मिली। शनिवार को आशीष ने हार की खुन्नस के चलते मिश्राबाद रोड पर चकरोड के किनारे लगे इंडिया मार्का हैंडपंप को उखड़वा दिया। ग्रामीणों ने हैंडपंप उखाड़ रहे लोगों को पकड़ा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। उमरैन निवासी महाराज सिंह पाल, नरेश पाल, अंकित पाल, प्रमोद कुमार, जितेंद्र शर्मा ने बताया कि एक किलोमीटर तक यही हैंडपंप ही सहारा था।