फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 11 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। पुरुषोत्तम एकादशी पर बुधवार देर शाम नगर में 11 करोड़ रुपये की छह विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इनमें प्राचीन हनुमान मंदिर का करीब तीन करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार और नव निर्माण भी शामिल है। शिलान्यास किए गए कार्यों में बेला सड़क, रामकृष्ण नगर, शास्त्री नगर व लोहिया नगर में करीब तीन करोड़ रुपये के नालों का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति और दैवी संपदा मंडल के अध्यक्ष स्वामी हरिहरानंद सरस्वती ने विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। पूरे नगर में स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, एलईडी डिस्प्ले और सीसीटीवी के लिए फाइबर केबल बिछाने का कार्य भी शुरू हुआ। लोकार्पित योजनाओं में नगर पंचायत कार्यालय का सुदृढ़ीकरण और सभागार निर्माण शामिल है। गुंजन सिनेमा सड़क पर सड़क और नाला निर्माण तथा दीनदयाल उपाध्याय नगर में कैनाल सड़क का उच्चीकरण भी किया गया। शौचालय, ओपन जिम और बस्तियों को जोड़ने वाली पुलियों का भी लोकार्पण हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने कहा कि स्टेडियम निर्माण जल्द शुरू होगा। नगर में साढ़े पांच करोड़ रुपये से बहुद्देशीय स्थल पार्क का निर्माण चल रहा है। विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद नगर पंचायत बोर्ड के तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित सुंदर कांड पाठ और भंडारे में देर रात नगर क्षेत्र के लोगों का हुजूम उमड़ा।

इस दौरान राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें