फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अप्रैल के महीने में जून जैसी गर्मी ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अप्रैल के महीने में ही जून-जुलाई का अहसास होने लगा है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। भीषण गर्मी में लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। वहीं, गर्मी का असर खेती पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को बाजारों में सन्नाटा रहा। सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक सड़कों पर रोज जैसी रौनक नहीं दिखी। मौसम ठंडा होने के बाद ही लोग घरों से निकले। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अप्रैल से शहर का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। उसके बाद अगले कुछ दिनों तक शहर के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं। इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ेगी। अछल्दा ग्वारी कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि अप्रैल माह के अंत तक लू के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने किसानों को खेत में गेहूं की कटाई करते समय गर्मी से बचाव करने की सलाह दी है। बताया कि उड़द, मूंग, मूंगफली, मक्का के साथ सब्जी की फसलों में पानी देते समय खेत के तापमान का जरूर ध्यान रखें। सुबह तेज धूप होने के बाद फसलों की सिंचाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें