फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मासूम से दुष्कर्म, कार्रवाई न करने पर दरोगा व महिला सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी में रहने वाली 12 वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते में मामा लगने वाले युवक ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की मां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह से पुलिस के चक्कर लगाती रही। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी समेत एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ने घटना को लेकर लापरवाही बरतने वाले दरोगा व हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सात अप्रैल को वह एक कार्यक्रम में गई थी। घर पर 12 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी बीच उसका रिश्तेदार श्रीकृष्ण(सीके) निवासी पढ़ीन दरवाजा ने घर पर बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस जांच के नाम पर हफ्ते भर तक उसे टरकाती रही। सोमवार देर रात मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी चारु निगम व एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने मौके पर जाकर पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि सीके, पूजा नाम की युवती के साथ आया था। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। रात में ही एसपी के आदेश पर सीके व पूजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी चारु निगम ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लापरवाही बरतने पर दरोगा विनोद सचान व महिला हेल्पडेस्क पर तैनात आरक्षी साधना को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें