फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर मासूम के साथ घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर स्थित एसपी आवास कांशीराम कालोनी निवासी सुनील कुमार की पुत्री बेबी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिसमें पीड़िता ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर मासूम के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2019 में बड़े का पुर्वा असजना निवासी अशोक कुमार के पुत्र आकाश के साथ हुई थी। कुछ दिन के बाद से ससुरालीजनों की ओर से दहेज की मांग करने लगे। जब उसने मांग पूरी कर पाने से मना कर दिया। तो ससुरालीजन उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। सात जुलाई की दोपहर वह अपने कमरे में बच्ची के साथ बैठी थी। तभी पति समेत अन्य ससुरालीजन आ गए और मारपीट की। यही नहीं आरोपियों ने इसके बाद उसे मासूम के साथ घर से निकाल दिया। इस संबंध में कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें