फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किशोरी से दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। दुष्कर्म और सोशल मीडिया पर किशोरी की अश्लील फोटो डालने के बाद तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ऩे की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो माह पहले किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।


दिबियापुर के प्रभारी थानाध्यक्ष निरीक्षक अपराध जितेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी सहार क्षेत्र के गांव ललऊ का पुर्वा निवासी विकास उर्फ सार्थक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि मई माह में दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह लगभग छह माह पूर्व सहार क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर गई थी। पास के गांव ललऊ का पुर्वा निवासी विकास उर्फ सार्थक से उसकी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

विकास ने पीडि़ता का मोबाइल नंबर ले लिया था। रास्ते में घेरकर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने लगा। पीडि़ता आरोपी के धमकाने में आ गई। पीड़िता को विकास ने मौसी के घर बुलवाया और जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने डर के कारण घटना के बारे में परिजनों को नहीं बताया। विकास आए दिन गांव आकर धमकाने लगा कि उसके साथ भाग चलो, नहीं तो पूरा परिवार जिंदा नहीं रहेगा। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

जब पीडि़ता ने विकास के साथ जाने से इंकार किया तो 17 मई को कुछ वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल कर दिए। २१ मई को भी पीडि़ता के कई अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। आरोपी फोन से धमकी दे रहा था कि पीडि़ता और उसके परिवार को किसी लायक नहीं छोड़ेंगे। पीडि़ता के ऊपर तेजाब डालकर चेहरा बिगाडऩे की भी धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें