फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ माता संकट में, हमें करनी होगी रक्षा- आचार्य राम जी

विज्ञापन
फोटो-11एयूआरपी-13 कथा सुनाते आचार्य रामजी अवस्थी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
रूरूगंज। साहूपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। भक्तों ने फूलों की होली खेली। साथ ही मंगलाचार गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

भागवताचार्य आचार्य रामजी अवस्थी ने कहा कि जब जब धर्म की हानि होती है और धरती पर पाप बढ़ता है, तब प्रभु अवतार लेते है। कहा कंस के पापों से लोग परेशान थे। तब भगवान ने देवकी के गर्भ से कृष्ण के रूप में अवतार लिया।
उन्होंने पापियों का वध कर समाज को मुक्ति दिलाई। भगवान श्रीकृष्ण ने गाय के महत्व को समझा और गो संरक्षण के साथ गो संवर्धन किया, लेकिन आज गो माता संकट में हैं। हम दूध दुहने के बाद उसे असहाय छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

कहा गाय में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है, लेकिन आज हमारी गो माता पर संकट है। उन्होंने गो संरक्षण का संकल्प दिलाया। शिवप्रकाश मिश्रा, सूबेदार, विनय मिश्रा, राजीव अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें