फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से मिस्त्री की मौत

Thu, 16 Feb 2017 10:04 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेते कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव फ ूलपुर में नहर के पास बुधवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से मोपेड सवार मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव खुखूपुर निवासी चंद्रेश कुमार दोहरे (40) पुत्र झरगढ़ सिंह राज मिस्त्री का काम करता है। बुधवार रात करीब दस बजे वह बाबरपुर से मोपेड से गांव जा रहा था। फ ूलपुर नहर पुल के पास गांव के ही अशोक ट्रैक्टर लेकर निकल रहे थे। ट्रैक्टर ने मोपेड में टक्कर मार दी और चंद्रेश को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने सूचना उसके परिजनों को दी। आनन-फानन परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक की पत्नी रानी देवी ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें