विकासखंड अजीतमल के अनंतराम पहुंची जेपी मेमोरियल टीम के सदस्यों ने भूगर्भीय जल के छय के बारे में बताया। घरेलू कामकाज से लेकर अन्य कार्यों में बड़े पैमाने पर बेवजह होनी वाली पानी की बर्बादी के बारे में बताया। गिरते जल के स्तर के खतरे को लेकर आगाह भी किया।
अशुद्ध जल के सेवन से होनी वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर ब्लाॅक के अधिकारी से लेकर ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक से लेकर ग्रामीणों की मौजूदगी रही। वहीं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देने वालों में मिशन के कार्यवाहक रिंकू राठौर, कोऑर्डीनेटर अभिषेक कुमार निषाद, आकाश साहनी, मृत्युंजय कुमार व राजकुमार आदि शामिल रहे। (संवाद)