फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईवे पर अवैध कट बरकरार, खतरे में जान

Sun, 22 Oct 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अवैध कटों से हादसे हो रहे हैं। पूर्व में इस समस्या को दूर करने के लिए लगाई गई लोहे की जाली व कंक्रीट की बैरिकेडिंग भी काम नही आ रही है। शरारती तत्वों ने इन अवरोधों को हटाकर सकरे मार्ग बना लिए हैं। इन अवैध कटों से पूरे दिन दोपहिया वाहन चालक जान खतरे में डालकर हाईवे की लेन पार करते हैं। यातायात पुलिस से लेकर एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम इस समस्या से निपट नहीं पाई है।
विज्ञापन

आलम यह है कि इन अवैध कटों के आसपास हाईवे की मुख्य लेन पर वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में अवैध कटों से लेन पार करना जोखिमभरा है। औरैया से लेकर अनंतराम इटावा सीमा तक 25 स्थानों पर अवैध कट हैं। अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। ऐसे में हाईवे पर वाहनों का आवागमन खतरे में है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाती है। पिछली बैठक में हाईवे पर अवैध कटों की समस्या उठाई गई थी। पूर्व में लगाई गई जाली व कंक्रीट की बैरिकेडिंग को और पुख्ता करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन



हाईवे पर जैतापुर के सामने कंक्रीट की बैरिकेडिंग को हटाकर सड़क पार करने के लिए सकरा अवैध कट बना लिया गया है। जिससे होकर पूरे दिन दोपहिया वाहन निकलते है। हाईवे की दोनों लेन पर फर्राटा भरते माल वाहकों के बीच से दोपहिया वाहनों का गुजरना जोखिमभरा है। जबकि यहां पर पिछले छह माह में 10 हादसे हो चुके है।

हाईवे पर नवीन मंडी समीप सड़क घुमावदार है। यहां पूरे दिन वाहन मुख्य लेन पर खड़े रहते हैं। डिवाइडर के बीच से पूरे दिन दोपहिया वाहन लेन की दूसरी ओर जाते हैं। यहां कुछ हिस्से में लगाई गई लोहे की जाली का प्रयास सफल नहीं हो सका है। बीच में कुछ हिस्सा छूट जाने की वजह से अवैध कट को पूरी तरह से बंद नहीं किया जा सका है। जबकि परिवहन विभाग की ओर से इसे ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है।

अवैध कटों से होकर वाहन न निकलें इसे लेकर एनएचएआई के सहयोग से बैरिकेडिंग का इंतजाम किया जाता है। हाईवे की मुख्य लेन पर वाहन न खड़े हों इसे लेकर यातायात पुलिस कर्मियों को सजग किया गया है। जल्द ही एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर इन अवैध कटों को पूरी तरह से बंद कराया जाएगा।- रवि श्रीवास्तव, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें