मानवाधिकार संगठन मानव के अधिकारों की रक्षा करता है। अशिक्षित होना शोषण का प्रमुख कारण है। हमें अपने अधिकारों के प्रति शिक्षित होना पड़ेगा।
इस आशय के विचार रविवार को रामरतन इंटर कालेज कंचौसी सभागार में मुख्य अतिथि मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. शिवा राठौर ने व्यक्त किए।
कहा कि मानव कल्याण के लिए अपने अधिकारों के साथ दूसरे के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। समाज के सभी लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास होना चाहिए।
मानवाधिकार संगठन मानव के अधिकारों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। सम्मेलन को डा. सर्वेश चंद्र यादव फौजी, गेंदालाल राठौर, रामऔतार, अभय गुप्ता आदि ने संबोधित किया। संचालन ब्रज किशोर राजपूत ने किया।