फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आईजी की निगरानी में रहेगा दिबियापुर थाना

Sat, 10 Jan 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना दिबियापुर में पुलिस और पब्लिक की हर गतिविधि पर अब कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक की नजर रहेगी। इसके लिए दिबियापुर थाने में सीसीटीवी कैमरे लगाकर इनको इंटरनेट से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष केडी यादव के अनुसार पुलिस पब्लिक पार्टनरशिप के जरिए पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अन्य कई प्रयास किए जाएंगे।
 
शुक्रवार को दिबियाुपर थाने के कार्यालय तथा बरामदे में दो स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। थाने के अंदर घुसते ही फरियादी सीसीटीवी की निगरानी में होगा।

सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली भी आईजी कानपुर अपने कार्यालय में देख सकेंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाने में दो स्थानों पर कैमरा लग चुके हैं, जबकि दो अन्य स्थानों पर भी शीघ्र कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

 
औरैया, अजीतमल कोतवाली समेत दिबियापुर थाने में सीसीटीवी कैमरा लगाने की कार्य योजना है। थानाध्क्ष के अनुसार पुलिस पब्लिक पार्टनरशिप के जरिए पुलिसिंग को और मजबूत बनाया जाएगा।

ताकि क्षेत्र में चोरियों पर विराम लग सके। नगर क्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों से उन्होंने आह्वान किया कि अपनी दुकानों एवं दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं ताकि चोरियों पर लगाम लगाई जा सकती है।
 
उन्होंने नगर के सभी दुकानदारों से दुकान की सुरक्षा के लिए प्रतिष्ठानों के बाहर लाइट लगवाने को कहा ताकि अंधेरे का कोई चोर उचक्का फायदा न उठा सके। बताया कि कंचौसी में व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई है।
विज्ञापन


शीघ्र ही दिबियापुर के व्यापारियों के साथ बैठक कर पुलिस पब्लिक पार्टनरशिप के माध्यम से कानून - व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें