फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आईजी को निरीक्षण में मिली गंदगी, कोतवाल से दिखाई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आईजी कानपुर जोन प्रशांत कुमार निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर में फैली गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने कोतवाली से साफ सफाई करवाकर दो दिनों में स्थिति की फोटो खींचकर अपलोड करने के निर्देश दिए। मंगलवार को औरैया पहुंचे आईजी ने कोतवाली के साथ पुलिस लाइन, कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आईजी ने पुलिस लाइन में साफ-सफाई के अलावा शस्त्रागार का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं दुरस्त मिलने पर संतोष जताया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और डायल 112, समेत अन्य पुलिस हेल्प लाइन से संबंधित शिकायतों की स्थिति परखी। लगभग आधे घंटे के निरीक्षण के बाद आईजी सदर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने मौजूद पुलिस कर्मचारियों से उनकी समस्याएं पूछीं।
कोतवाली परिसर के निरीक्षण में पीछे की तरफ नाले के पास गंदगी देख नाराजगी जताई। कोतवाली परिसर में रखे वाहनों का अतिशीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों से उनकी तैनाती के बारे में पूछा। साथ ही तीन साल पूरा कर चुके कर्मियों की सूची बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी चारु निगम, सीओ सिटी प्रदीप कुमार, सीओ अजीतमल भगत पासवान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद आईजी ने फरियादियों की शिकायतें भी सुनीं। इस दौरान मृतक धीरज दुबे की पत्नी दिव्या, पिता महेश चंद्र दुबे व भाई नीरज दुबे ने आईजी से पुलिस पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया। बताया कि 17 अक्तूबर को उनके पति की नामजद लोगों ने हत्या कर दी थी। उन्होंने धीरज की हत्या की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग की। इस पर आईजी ने उन्हें जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें