फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन नहीं माने तो कोतवाली में रचाई शादी

Sun, 16 Jul 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
विज्ञापन
शादी के बंधन में बंधे प्रेमी युगल। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
जब परिजन शादी को राजी नहीं हुए तो एक प्रेमी जोड़ा कोतवाली पहुंच गया। यहां पुलिस को अपनी समस्या बताई। इस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया। मामला सजातीय होने के कारण पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए और फिर कोतवाली में ही दोनों की शादी करवा दी गई। मंदिर में बने हवनकुंड में सात फेरे भी करवाए गए।
विज्ञापन


इटावा जिले के भरथना कस्बे के मोहल्ला यादव नगर निवासी शिप्रा पुत्री स्व. शिवकुमार भरथना के ही कालेज में पढ़ती थी। जहां पर अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पुर्वा उदोत बिरूहुनी निवासी प्रेम सिंह गौतम का पुत्र नीलकमल भी अपनी रिश्तेदारी में भरथना में रहकर पढ़ रहा था। पढ़ाई दौरान ही दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। नीलकमल पढ़ाई पूरी करके प्राईवेट नौकरी के लिए निकल गया।

इस दौरान दोनों में बात होती रही। दोनों ने ही अपने घर में शादी की इच्छा जताई। परिजनों ने प्रेम विवाह में आनाकानी की और प्रेम प्रसंग का विरोध भी किया। इस पर प्रेमी जोड़ा शुक्रवार रात कोतवाली अजीतमल पहुंच गया। यहां दोनों ने अपनी कहानी बताई। इस पर पुलिस ने दोनों की बात को समझा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस की सूचना प शनिवार सुबह परिजन भी आ गए।
विज्ञापन


मामला सजातीय होने के कारण समझाने का प्रयास हुआ। समाज के कई और लोग पहुंच गए। शनिवार दोपहर दोनों के परिजन राजी हो गए। इसके बाद कोतवाली में बने मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और मंदिर के हवन कुंड में सात फेरे लिए। शादी के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवक व युवती बालिग हैं और एक-दूसरे केे साथ शादी करना चाहते थे। उनके परिजनों के आ जाने पर उन्हें समझाया गया तो वे राजी हो गए।

पूर्व में भी कोतवाली में हो चुकी हैं कई शादियां
अजीतमल कोतवाली प्रेमी जोड़ों के प्रति सहानुभूति रखे हुए है। इसकी चर्चा भी अब जिले भर में है। करीब तीन महीने में कोतवाली अजीतमल मंदिर में पांच प्रेमी जोड़े शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें