फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने निगला कीटनाशक, गंभीर

Thu, 11 May 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बम्हौरी में मंगलवार शाम पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे 50 शैया युक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे चिंताजनक हालत में सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बम्हौरी निवासी तेज कुमार (35) पुत्र बारेलाल को अस्पताल लेकर परिजनों के साथ पहुंची मां रामश्री ने बताया कि मंगलवार शाम बहू से किसी बात को लेकर बेटे का विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने घर पर रखी खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली। रात आठ बजे के करीब उसकी हालत बिगड़नी शुरू हुई तो उसे जानकारी हुई। इस पर वह रात 10 बजे के करी अस्पताल लेकर आई। औरैया कोतवाली के प्रभारी कोतवाल सुधीर भारद्वाज ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें