फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने झूठ बोला, पत्नी से सही में पीया जहर मौत

Mon, 02 Jan 2017 12:20 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव उद्यमपुर में पति-पत्नी के विवाद के बाद पति ने झूठ कह दिया कि उसने जहरीला पदार्थ पी लिया है। इस पर पत्नी ने उसकी बात को सही मानकर खुद जहरीला पदार्थ पी लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने औरैया कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने को चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


गांव उद्यमपुर निवासी शिल्पी (28) पत्नी नवीन कुमार ने शनिवार रात उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा। जब शिल्पी ने विरोध किया तो उसने कहा कि नए साल के जश्न में उसने थोड़ी पी ली। विवाद के बाद नवीन ने जहरीला पदार्थ पीने की बात कही। पति के जहरीला पदार्थ पीने की बात सुनकर शिल्पी होश खो बैठी और उसने रात लगभग 12 बजे जहरीला पदार्थ पी लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत की जानकारी उसके पड़ोसी बाबू सिंह ने मायके वालों व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता किशन पाल ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराने को तहरीर दी। कोतवाली में मौजूद पिता किशन पाल ने बताया कि उसकी पुत्री शिल्पी ने बड़ी पुत्री के देवर के साथ कोर्ट में शादी कर ली थी। उन्होंने ससुरालीजनों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें