अजीतमल। क्षेत्र के बाबरपुर देहात स्थित मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़िता आरती ने पुलिस को कि मोद कुमार के किसी अन्य महिला के साथ संबंध हैं। आरोप है कि बीती शाम पति उक्त महिला के घर पर मौजूद था। इसकी जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंची और पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पति ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर पति ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। उसने बताया कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और धमकी देकर उसे भयभीत करता रहता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)