फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! पति ने पीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। थाना और कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम-एसपी ने बिधूना में, सीओ सिटी ने दिबियापुर थाने में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इसमें महिलाओं के उत्पीड़न संबंधित मामले अधिक रहे।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली में डीएम सुनील कुमार वर्मा व एसपी अपर्णा गौतम के सामने शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता कुदरकोट निवासी कविता पुत्री श्याम सिंह ने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत की। उसकी शादी दो साल पहले ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव उपदेशपुर निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। पति जुआ खेलने का लती है। मना करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। अकबरपुर कानपुर देहात निवासी सुरेश चंद्र ने पुत्री संध्या के ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। नगला राजा निवासी शीलम पुत्री सुरेश चंद्र ने दहेज प्रताड़ना संबंधित शिकायती पत्र दिया। पुर्वा परमाई निवासी माला देवी ने गली बनाने को लेकर हुए विवाद में कार्रवाई न किए जाने की बात कही। इसके उपरांत दोनों अधिकारियों ने कोतवाली का निरीक्षण किया।
उन्होंने महिला उत्पीड़न, भूमि विवाद, गुंडा एक्ट, पंचायती चुनाव संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया। साथ ही पुलिस कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र के लाइसेंस धारकों के असलहा जमा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम राशिद अली खान, सीओ मुकेश प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह राठौर व राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने दिबियापुर थाने में फरियादियों की शिकायतें जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। सदर कोतवाली में चार शिकायतों में दो का मौके पर समाधान किया गया। स्वतंत्र कुमार निवासी मोहल्ला सत्तेश्वर ने कोर्ट से आदेश के बाद भी भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया। कसबा खानपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी रीना पत्नी अफसर ने कल्लू व उसके दोस्त हासिम के खिलाफ दरवाजे पर बकरी चराने से मना करने पर मारपीट करने का आरोप लगा शिकायती पत्र दिया। एसआई ओपी सिंह ने बताया कि चार शिकायती पत्र में दो का मौके पर निस्तारित कर दिया गया।
दरोगा ने की अभद्रता, सीओ के सामने रो पड़े बुजुर्ग
दिबियापुर (औरैया)। दिबियापुर थाने में फरियाद लेकर आए बुजुर्ग ने दरोगा पर विपक्षी से मिलीभगत का आरोप लगाया तो वह आपा खो बैठा। उसने बुजुर्ग से अभद्रता कर दी।
समाधान दिवस में सीओ सुरेंद्र नाथ यादव शिकायतों का निस्तारण कर रहे थे। इस बीच 75 वर्षीय बुजुर्ग सहायल रोड निवासी रविचंद्र तिवारी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि उन्होंने एक व्यक्ति को रुपये दिए थे। पुलिस ने समझौता कराकर कुछ रुपये दिला दिए थे। आरोप लगाया कि मामले की जांच कर रहा दरोगा विपक्षी से मिला है।
इस कारण विपक्षी रुपये वापस नहीं कर रहा। इस पर दरोगा ने सीओ के मना करने के बावजूद बुजुर्ग को काफी भला बुरा कहा। बुजुर्ग इस घटना से व्यथित होकर सीओ के सामने ही फफक पड़े। सीओ सुरेंद्र नाथ ने इस पर दरोगा को फटकार लगाई। इसके साथ ही जिस व्यक्ति ने बुजुर्ग से रुपये ले रखे थे, उसको बुलाकर चेतावनी दी गई है। दो दिन में रुपये वापस न करने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें