फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पति पर मारपीट, देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। एक महिला ने पति समेत पांच ससुरालीजन पर पीटने के बाद घर से निकालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। तीन साल पहले महिला की शादी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अछल्दा के एक गांव निवासी महिला की शादी थाना कुदरकोट क्षेत्र में तीन साल पहले हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुरालीजन कार व सोने की जंजीर की मांग करने लगे। कुछ माह बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि देवर गौरीशंकर ने कई बार उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। एक सितंबर को पति, ससुर, सास, जेठानी और देवर ने महिला को पीटने के बाद घर से निकाल दिया। किसी तरह महिला मायके पहुंची। 10 सितंबर को ससुरालीजन कार से महिला के मायके पहुंचे। पत्नी से तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने महिला को फिर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिवार व मोहल्ले के लोग पहुंच गए। बाद में धमकी देकर आरोपी भाग गए। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें