फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से सैकड़ों गांव की बिजली गुल

Sun, 11 Feb 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। बिधूना सब स्टेशन से अछल्दा की 33केवीए लाइन में ब्रेक डाउन होने से फॉल्ट हो गया। जिससे कस्बे के साथ इस फीडर से जुड़े एक सैकड़ा से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति करीब साढ़े सात घंटे ठप रही। दोपहर बाद लाइन ठीक होने पर आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। शनिवार सुबह छह बजे बिधूना सब स्टेशन से अछल्दा के लिए आई 33 केवीए की हाईटेशन लाइन में ब्रेक डाउन से फॉल्ट हो गया। अछल्दा उपकेंद्र से रुरुगंज फीडर, गुनौली फीडर, मुहम्मदाबाद फीडर व अन्य फीडर से जुडे बैसोली, छछूंद, तेजपुर, मुहम्मदाबाद, बझेरा, गुनौली, मुखे कीमड़ैया, दिलीपपुर, घसारा, तुरुकपुर सहित एक सैकड़ों गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है।
विज्ञापन

कस्बेवासियों का आरोप है कि क्षेत्र से निकली 33 केवी लाइन आए दिन फॉल्ट व ब्रेक डाउन होती रहती है। पिछले हफ्ते भी 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से दस घंटे आपूर्ति ठप रही थी। जिसके बाद भी क्षेत्र के गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित होती है। एसडीओ ऋषभ कुमार ने बताया कि बिधूना पावर हाउस मे 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन से विद्युत सप्लाई ठप हुई थी। फॉल्ट ठीक करने के बाद करीब डेढ़ बजे आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें