फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से सैकड़ों पौधे राख

Sun, 20 Nov 2016 10:32 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
mundka fire - फोटो : ani
विज्ञापन
नहर पटरी पर ग्रीन यूपी के तहत लाखों रुपये की लागत से लगाए गए पौधे शनिवार को लगी आग में राख हो गए। घटना से वन विभाग अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


अछल्दा वन रेंज की कंचौसी पौधशाला के पूर्वी व पश्चिमी नहर पटरी के किनारे पांच किलोमीटर के क्षेत्र में लाखों रुपये खर्च करके करके शीशम, गोेल्डमोहर, सागौन, अर्जुन आदि के पौधे रोपे गए थे। इसी बेल्ट में पिछली साल भी वन विभाग ने पौधरोपण कराया था। शनिवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह तक पांच किलोमीटर में आग फैल गई। शनिवार शाम लोगों को आग लगने की सूचना मिली तोे उन्होंने वन विभाग को दी। रविवार सुबह वन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। बताया जाता है कि तीन सालों में करीब 60 लाख रुपये पौधारोपण में यहां खर्च किए गए। आग लगने के कारण का पता लगाने में अधिकारी जुटे हैं। क्षेत्रीय वन रेंजर एके गौतम ने बताया कि आग किसी के द्वारा लगाई गई है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें