फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तपिश से बढ़ी उमस, गर्मी से लोग बेहाल

Fri, 12 Sep 2025 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-12 एयूआरपी 22 धूप से बचने को छाता लगाकर निकलतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। मौसम का मिजाज एक बार फिर तल्ख हो गया है। पिछले एक सप्ताह से तेज धूप हो रही है। इससे सिर चकराने लगे हैं। बढ़ती उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। उधर, बारिश न होने से धान समेत अन्य फसलें भी सूखने लगी हैं। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक बारिश न होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल में इस समय बाल निकलने की स्थिति है। ऐसे में पर्याप्त बारिश न होने से फसलों पर संकट गहराता जा रहा है। किसान मजबूरन नलकूपों और पंपिंग सेटों के सहारे सिंचाई कर रहे हैं। किसान धप्पी यादव, राजीव सिंह, रामवीर सिंह, सुदीप कुशवाह व अजय सिंह आदि का कहना है कि अगर जल्द ही बारिश न हुई तो धान की पैदावार पर बुरा असर पड़ सकता है।
तेज धूप और उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे और बुजुर्ग इस तपन से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कृषि व मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट की मानें तो फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं। उनका अनुमान है कि 19 से 20 सितंबर से पहले बारिश की संभावना कम है।

फोटो-12 एयूआरपी 22 धूप से बचने को छाता लगाकर निकलतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें