फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एचटी लाइन का तार टूट कर गिरा, मची खलबली

Mon, 05 Feb 2024 02:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव ककराही से होकर गुजरा हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से खलबली मच गई। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द से जल्द जर्जर तारों को बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


दिबियापुर फीडर से गांव तिवारी का पुर्वा होकर जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार गांव ककराही के पथवरिया देवी मंदिर से राजरानी महाविद्यालय जाने वाली सड़क पर टूटकर गिर गया। क्षेत्रीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने विद्युतापूर्ति बंद करा तार जोड़कर आपूर्ति दुरुस्त कराई।
स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द जर्जर तारों को बदले जाने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, महाविद्यालय जाने वाली छात्राओं को खतरा रहता है। अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि तार टूटने की जानकारी पर बिजली कर्मियों ने तार जोड़कर आपूर्ति दुरुस्त कराई थी। जल्द ही तारों को बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें