औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र की इंडियन आयल चौकी के पास शनिवार शाम हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम को पुलिस ने रोका। पीछे चादर से ढके ट्राले पर नजर डाली तो उसमे 83 मवेशी ठूंसकर भरे मिले। कोतवाली में पशु चिकित्सक को बुलवाकर मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि इटावा जनपद का जसवंतनगर निवासी फरीद, कानपुर देहात का जल्लापुर निवासी नियाज, सिरसागंज फिरोजाबाद निवासी शौकीन व जावेद को डीसीएम से पकड़ा गया है। डीसीएम में 83 मवेशी पाए गए हैं। इतनी ज्यादा संख्या में मवेशियों को ले जाना सीधे तौर पर पशु क्रूरता अधिनियम के दायरे में आता है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है।