दर्शन के लिए आए लोगों का लगा हुजूम
- फोटो : amar ujala
विद्युत विभाग की लापरवाही से फिर बड़ा हादसा होते बच गया। शनिवार को बीच बाजार में एचटी लाइन टूटकर गिर गई। स्पार्किंग के बाद तार टूटने से बाजार में भगदड़ मच गई। तार टूटने से एक मिठाई की दुकान में आग भी लग गई। जिसे तुरंत बुझा लिया गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विद्युत विभाग की लापरवाही से एक सप्ताह में तीन बार एचटी लाइन टूटकर बाजार में गिर चुकी है। विभाग की लापरवाही त्योहार खराब करने पर तुली है। शनिवार को बाबरपुर बाजार में सब्जी मंडी के पास ग्राहकों की भीड़ थी। उसी समय एचटी लाइन से तेज स्पार्किंग होने लगी। यह देख भीड़ में भगदड़ मची और तार के नीचे से सब हट गए। तभी तार टूटकर गिर गया। तार टूटने से शिवम की मिठाई की दुकान पर आग भी लग गई। जिसे तुरंत बुझा लिया गया। लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी और आपूर्ति बंद कराई। विभाग की लापरवाही पर लोगोें व व्यापारियों में बहुत आक्रोश है।