फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खेल मैदान से निकली एचटी लाइन, खेलने से लगता डर

Mon, 08 Dec 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो- 13- खेलमैदान के ऊपर से निकली बिजली की एचटी लाइन। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
औरैया। युवा कल्याण विभाग की ओर से खेलकूद मैदानों की सौगात दी गई है, लेकिन सहार ब्लॉक की पुर्वा फकीरे स्थित खेल मैदान अभी भी खेल गतिविधियों से जुड़ नहीं सका है।
विज्ञापन

यहां पर मैदान के ऊपर से बिजली की एचटी लाइन निकली हुई है। ऐसे में युवा मैदान में खेलने से कतराते हैं। उन्हें खेलने में डर लगता है। दो साल पहले युवा कल्याण विभाग की ओर से सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुर्वा फकीरे में दो बीघा जमीन को युवक मंगल दल के नाम कराया गया था।
यहां पर ग्राम पंचायत की ओर से मैदान का समतलीकरण कराया गया। साथ ही फेंसिंग भी कराई गई। अब इस मैदान को एक बार फिर से संवारा जा रहा है, लेकिन यहां पर सबसे बड़ा संकट बिजली लाइन है। मैदान के ऊपर से निकली एचटी लाइन की वजह से युवा खेलने से कतराते हैं। झूलते हुए तारों के टूटकर गिरने का अंदेशा बना रहता है। जिसे लेकर लाइन शिफ्टिंग की मांग युवाओं की ओर से पिछले काफी दिनों से की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बिट्टन देवी ने बताया कि खेल मैदान के ऊपर से निकली बिजली लाइन की शिफ्टिंग को लेकर बिजली विभाग ने एस्टीमेट बना दिया है लेकिन अभी तक लाइन शिफ्ट नहीं की जा सकी है। संबंधित ठेकेदार से इस संबंध में संपर्क किया जा रहा है।
खेतों में खेल रहे
मैदान में खेलते समय बिजली के झूलते तारों से डर लगता है। ऐसे में खेतों में ही खेलते हैं।-विश्वासनाथ सिंह
ध्यान नहीं दे रहे
खेल मैदान से बिजली लाइन हटाने की मांग काफी दिनों से चल रही है। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।-इंद्रजीत सिंह

फोटो- 13- खेलमैदान के ऊपर से निकली बिजली की एचटी लाइन। संवाद- फोटो : udhampur news

फोटो- 13- खेलमैदान के ऊपर से निकली बिजली की एचटी लाइन। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें