फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव, फायरिंग कर दहशत फैलाने में एफआईआर

Fri, 04 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक सहार के गांव याकूबपुर में चुनावी रंजिश के चलते युवक पर प्राणघातक हमले का अभियोग दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस पार्टी पर पथराव, बलवा व दहशत फैलाने के आरोप में 50 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने 13 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



थाने में दर्ज रिपोर्ट में कस्बा याकूबपुर निवासी श्याम सिंह राजपूत ने बताया कि उसकी सर्राफा की दुकान सहायल रोड पर है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर घर जा रहा था।


तभी निवाजपुर गांव निवासी सतीश, सर्वेश कुमार, मेघनाथ, चंद्र प्रकाश व रामऔतार अपने 40-50 साथियों के साथ आए और चुनावी रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगे। बताया कि उक्त लोगों ने उसके 30 हजार रुपये नगद व 20 हजार रुपये के जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन


 
वहीं पुलिस ने 50 से अधिक लोगों पर बलवा, पुलिस पार्टी पर पथराव करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। गुरुवार को दहशत के चलते बेला में बाजार बंदी रही।


पुलिस ने भूरा, श्याम सिंह, सतीश, राजू, चंद्रशेखर, राजू पुत्र शंभू दयाल, चंद्रभान पुत्र रामगोपाल, लल्लू पुत्र ऋषभ सिंह, भैयालाल पुत्र श्रीराम, राज बहादुर पुत्र बलदेव सिंह, दिनेश पुत्र राजेश निवासीगण निवाजपुर, राजेश पुत्र रामशंकर निवासी याकूबपुर व चरन सिंह पुत्र बच्चू लाल निवासी महाराजपुर अजीतमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



वहां को देखते हुए बेला में पुलिस फोर्स तैनात रहा। गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर व्यापारियों से घटनाक्रम की जानकारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें