फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच घरों की गृहस्थी राख

Sun, 10 Apr 2016 12:04 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
आग से जला गृहस्थी का सामान - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के ग्राम जरावन में एक घर के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने चार अन्य घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। आगजनी की घटना से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम जरावन निवासी सुखराम पुत्र शंकरलाल के घर के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और पड़ोसी रामजीवन, रामनरेश पुत्र रामसहाय, प्रवीण पुत्र नाथूराम, महेश पुत्र रामसहाय के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पांच घरों में आग लगी देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल पांडेय व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग को बुझाने में रामनरेश झुलस गए। पुलिस ने आगजनी की घटना में घायल हुए रामनरेश को आनन-फानन सीएचसी भर्ती कराया। पीड़ितों ने बताया कि आगजनी की घटना से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। आगजनी की घटना के बाद पीड़ित अब दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें